फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पढ़ेंगे एआई और नेटवर्किंग

Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) व नेटवर्किंग की शिक्षा दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। नए शैक्षिक सत्र से विद्यालयों में कंप्यूटर संबंधित विषयों की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाएगी। जनपद में 2471 परिषदीय विद्यालय है। इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। इसमें 1.16 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार इनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस क्रम में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंप्यूटर संबंधित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को एआई, कोडिंग, माइक्रोसॉफ्ट, वर्ड, पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। ज्यादा तर विद्यालयाें में कंप्यूटर लगा हुआ है। उसे सही कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित कराई गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें