संतकबीरनगर। राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष 24 अगस्त को जिले में निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डाॅ श्वेता त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि आयोग की अध्यक्ष 23 अगस्त की शाम को पीडब्लूडी भवन पर आएंगे। 24 अगस्त को जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। संवाद