फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहाते समय पोखरे में डूबा बालक

Mon, 08 Jul 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला गांव में रविवार की शाम पोखरे में नहाने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक डूब गया। लोगों ने उसकी तलाश की पर नहीं मिला। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही।
विज्ञापन

उमरी कला गांव निवासी सचिन 10 वर्ष पुत्र मंगरु चौहान गांव के लड़कों के साथ गांव के पोखरे में नहा रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। सूचना पर कोतवाल सतीश सिंह पहुंच गए। उसकी तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक बालक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें