लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के दुलहीपार गांव में मंगलवार को सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुलहीपार गांव निवासी बलिराम प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश उम्र 8 वर्ष को किसी जहरीले सर्प ने मंगलवार को दिन में डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित करके घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। कोतवाली ने घटना के संबंध में दुधारा पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद ग्राम प्रधान के अगुवाई में परिजन दुधारा थाना पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद