संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरईपार गांव में सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। प्रवीन (10) पुत्र दिलीप कुमार लोधी सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। संवाद