फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जहरीला कीड़ा के काटने से बालक की मौत

Tue, 07 Nov 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बिरनजोत गांव के 12 वर्षीय बालक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। सीएचसी सेमरियावां में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बिरनजोत गांव के गब्बू पुत्र कमरूद्दीन सोमवार को गांव के सिवान में खेत की ओर गया था। इसी दौरान जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे। हालत में सुधार न होने पर दोपहर करीब एक बजे सीएचसी सेमरियावां लेकर आए। बालक से मुंह से झाग निकल रहा था। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर करने की बात कह में जुट गए। इसी दौरान बालक की मौत हो गई। डाॅक्टरों ने बताया कि बाएं पैर में कोई जीव काटा था जिसका निशान था। डाॅक्टर जावेद अख्तर ने बताया कि बालक को झटका आ रहा था। पैर में कोई जीव काटा था। हालत गंभीर होते देखकर रेफर के दौरान बालक की मौत हो गई। बालक के चाचा सलाहुद्दीन ने बताया कि बाएं पैर में किसी कीड़े ने काट लिया था। मुंह से झाग भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें