फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त पोखरे में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते वक्त पोखरे में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

कांटे (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला गांव के पोखरे में नहाते वक्त रविवार को डूबने से बालक की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे।
बूधा कला गांव निवासी 12 वर्षीय अमन पुत्र पवन कुमार रविवार दोपहर में कुछ दोस्तों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था। उसके बाद अमन और उसके चार-पांच दोस्त पोखरे में नहाने लगे। नहाते वक्त गहराई में जाने से अमन डूब गया। साथियों ने उसे डूबता देखकर कर शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पोखरे से बालक को निकाला। परिजन आननफानन बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि अमन साथियों के साथ पोखरे में स्नान कर रहा था। उसी दौरान अमन गहराई मे चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें