फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
आकाश (फाइल फोटो) - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

महुली कस्बे के हरिहरपुर मार्ग पर हुआ हादसा
धनघटा। महुली कस्बे के हरिहरपुर मार्ग पर स्थित पोखरे के निकट बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ठेला लेकर जा रहे एक बालक की जहां मौत हो गई, वहीं बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महुली कस्बे के उत्तर चौराहा निवासी विनोद सोनकर का 14 वर्षीय बेटा दीपू ठेले पर मूंगफली रखकर मोहल्ले के तीन बच्चों के साथ अमरूद के बगीचे में जा रहा था। अभी चारों लोग महुली-हरिहरपुर मार्ग पर स्थित पोखरे के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठेले में टक्कर मार दिया। हादसे में 12 वर्षीय आकाश पुत्र सुरेश की मौत हो गई। जबकि आठ वर्षीय अमित पुत्र तीजू सोनकर, 14 वर्षीय दीपू पुत्र विनोद सोनकर, चार वर्षीय नंदनी पुत्री बबलू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ तीनों को लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अमित और दीपू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग रहे चालक का लोगों ने पीछा किया। खुद को घिरता देखकर चालक हृदईपुर सीवान में ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें