फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक के पहल पर दूर हुआ नाला निर्माण का अवरोध

Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जल निकासी के लिए कांटे में बन रहा है नाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांटे में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कुछ किसानों ने आपत्ति उठाई। जिससे नाले का निर्माण कार्य रूक गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। इसके बाद किसान मान गए।
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के कांटे में नाला न होने के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको देखते हुए जिला पंचायत से नाला निर्माण का कार्य शुरु कराया गया। इस पर कुछ किसानों ने यह कहते हुए अवरोध पैदा कर दिया कि नाले के निर्माण में उनकी जमीन चली जा रही है। इसके चलते नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और किसानों ने वार्ता की और आश्वासन दिया कि किसी किसान की क्षति नहीं होगी। नाले के निर्माण से लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक के समझाने के बाद किसान मान गए और नाले के निर्माण पर सहमति जताई। इस दौरान आलोक राय, सुरेंद्र राय, अमरदीप, उमेश कुमार तिवारी, मनोज मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें