फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर को किया सम्मानित

Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अ​धिकारी के हाथों सम्मानित होते बीएलओ व सुपरवाइजर-स्रोत बीएलओ
विज्ञापन
मेंहदावल। जनपद के एक बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में बेहतर कार्य करने के लिए इन्हें सम्मान दिया गया है। मेंहदावल विधानसभा के टड़वरिया 339 नंबर बूथ पर बीएलओ के रूप में शशिकांत त्रिपाठी व सुपरवाइजर पवन कुमार त्रिपाठी को प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में लगाया गया था। इन्होंने तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करके प्रशासन का काम आसान किया। इसके साथ ही यह अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणा बने। जिसके लिए उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने इन्हें सम्मानित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था। रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा दोनों के उत्कृष्ट कार्यो के लिए उनकी सराहना की। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने कहा कि जनपद से दो लोगों को सम्मानित किया गया है। दोनों मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर हैं। यह समूचे जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें