बेलहर। निष्पक्ष लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की टीम ने चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बेलहर थाना क्षेत्र के साथां चौराहा, गनवरिया चौराहे पर चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। उन्होंने ने बताया कि मतदान तक सघन जांच जारी रहेगी। इस दौरान जो भी वाहन संदिग्ध मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की जांच के दौरान तलाशी व वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। इस अवसर पर एसआई अवधेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, राजीव यादव, प्रिया शास्त्री समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद