बेलहर। सोमवार को बेलहर क्षेत्र के गनवरिया चौराहे पर पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वाहनों की चेकिंग की। एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में एसओ सरोज शर्मा की टीम ने जांच की। बताया कि वाहनों में अवैध रूप से सामान, नकदी आदि न जाने पाए इसकी जांच की जा रही है। इस दौरान अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया शास्त्री, कोमल देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद