फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फीडिंग कार्य व नो मैपिंग डाटा की सुनवाई की प्रगति व गुणवत्ता परखी

Fri, 30 Jan 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बघौली में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फीडिंग कार्य व नो मैपिंग डाटा की सुनवाई आदि की प्रगति व गुणवत्ता जांची। बघौली ब्लाॅक के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ब्लाॅक कार्यलय में तीन स्थानों पर कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे फीडिंग कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि संपूर्ण प्रक्रिया में गुणवत्ता व यथार्थता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो मैपिंग डाटा (नोटिस) की सुनवाई स्थल बघौली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति व गुणवत्ता आदि से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें