सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सोमवार को मृतक पुलिसकर्मी की आश्रिता धर्मपत्नि को बैंक द्वारा प्रदत्त 75 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। पुलिस सैलरी पैकेज अनुबंध के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रदत्त चेक डॉ. अभिषेक महाजन व अमित कुमार बैनर्जी, रिजनल मैनेजर अयोध्या बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा थाना डुमरियागंज पर नियुक्त मुख्य आरक्षी प्रभुनाथ सिंह की सड़क दुर्घटना में आसमयिक दुखद मृत्यु पर उनकी पत्नी को 75 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सांत्वना दी गई। संवाद