फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी अधीक्षक ने दी 16 दलालों के खिलाफ तहरीर, 8 पर केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में दलालों से परेशान हैं अधीक्षक, कहा- मरीजों के हाथ से पर्चा छीन लेते हैं, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएचसी के अधीक्षक ने 16 दलालों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में बाहरी व दलाल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह लोग रोगियों के हाथ से पर्चा छीन कर बाहर जांच करा रहे हैं। जिसमें आठ लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुछ लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया है। केस दर्ज होने के बाद नगर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अधीक्षक के कार्यशैली पर भी लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल के अधीक्षक डॉक्टर आरडी गौरव ने थानाध्यक्ष मेंहदावल को दिए तहरीर में कहा है कि स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में बाहरी व दलाल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। रोगियों के हाथ से पर्चा छीन कर बाहर जांच करा रहे हैं। इन्हें बार-बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन यह मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं । जिसके कारण अस्पताल में भय का माहौल कायम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने दलालों का नाम अंकित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर मेंहदावल पुलिस ने सरकारी कार्य में बांधा समेत कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जहां मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की तहरीर पर विनोद, प्रभावती, गुड्डू, सत्यम, संदीप, तौफिक, उमेश, जगनिवास दुबे समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे व स्वास्थ्य केंद्र को दलाल मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें