फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद को कायाकल्प अवार्ड में पहला स्थान

Wed, 26 Apr 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कायाकल्प में खलीलाबाद सीएचसी को मिला प्रथम स्थान।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरे उतरने पर जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। इन पांचों चिकित्सा इकाइयों को एक- एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्राप्त होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को जिले में पहली, सेमरियावां को दूसरी तथा सांथा को तीसरी रैंक मिली है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन झा ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत इस बार जनपद के कुल सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया गया था। इसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, हैंसर बाजार, नाथनगर, मेंहदावल व सेमरियावां शामिल थे। इनमें से खलीलाबाद सीएचसी को 76.57 प्रतिशत, सेमरियावां सीएचसी को 75.71 प्रतिशत, सांथा सीएचसी को 74.43 प्रतिशत, हैंसर सीएचसी को 71.57 प्रतिशत, नाथनगर सीएचसी को 71.14 प्रतिशत अंक मिला है।
सीएचसी खलीलाबाद ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार मिला है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वे और आगे रैंक पाने के लिए प्रयासरत रहें तथा जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार नहीं मिला है, वहां लोग इसके लिए प्रयासरत रहें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. वीपी पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी रामसिंह, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने इस उपलब्धि पर इन चिकित्सा इकाइयों से जुड़े लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें