फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में छाया रहा पेंशन व सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा

Fri, 07 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत खेवसिया और माझा खडकरपुर में चौपाल लगाई गई। इस दौरान पेंशन और किसान सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम चौपाल लगाई जा रही है। इसके तहत विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत खेवसिया और माझाखडकपुर में ग्राम चौपाल हुई। ग्राम चौपाल खेवसिया की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि आदि समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निस्तारण मौके पर ही करने का प्रयास किया गया।
चौपाल में 19 मामले आए। सम्मान निधि न मिलने को लेकर जगदीश, रामचंद्र, खदेरू गुप्ता, रामसुरेश, देव प्रसाद ने बात रखी। एडीओ पंचायत ने केवाईसी फार्म भरने को कहा। इसके बाद एक बजे से माझाखडकपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई गई। यहां ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 29 मामले आए, जिसमें से 18 मामलों का निस्तारण कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों ने विभाग से संबंधित जानकारियां ग्रामीणों को दीं। इस दौरान ग्राम सचिव अंबरीश पटेल, अखिलेश चौहान, रामभरोस, हीरा निषाद, रामबुझ, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें