शहर कोतवाल समेत 30 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
इंस्पेक्टर सर्वेश राय को मिली कोतवाली की कमान
इंस्पेक्टर संतोष को महुली, रविंद्र को मेंहदावल और अनिल को दुधारा की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर 30 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं। शहर कोतवाल रहे विजय नरायन प्रसाद को हटा दिया। जबकि इंस्पेक्टर सर्वेश राय को नया शहर कोतवाल बनाया है।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि शहर कोतवाल विजय नरायन प्रसाद की अपराध शाखा में तैनाती की गई है। जबकि एसओ दुधारा इंस्पेक्टर सर्वेश राय को शहर का नया शहर कोतवाल बनाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार दूबे को एसओ दुधारा, एसओ महुली इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह को एसओ मेंहदावल और एसओ मेंहदावल इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा को एसओ महुली बनाया गया है।
इंस्पेक्टर चंदन कुमार को सीसीटीएनएस, बीआईपी सेल, चुनाव व कोरोना सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआई हरिनरायन को एसएसआई धनघटा, एसआई आशुतोष मणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी इंचार्ज गोला बाजार नियुक्त किया। एसआई सत्येंद्र यादव को चौकी प्रभारी गौसपुर, एसआई अभिमन्यु सिंह को कोतवाली, एसआई प्रतिभा सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, एसआई राजेश यादव को चौकी प्रभारी तितौवा, एसआई जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी बखिरा, एसआई पवन कुमार को चौकी प्रभारी बघौली बनाया गया।
एसआई मनोज कुमार को चौकी प्रभारी बंसवारी, एसआई वीरेंद्र मिश्रा को चौकी प्रभारी हरिहरपुर, एसआई विनोद कुमार को चौकी प्रभारी पचपोखरी, एसआई रजनीश राय को चौकी प्रभारी बाघनगर, एसआई लाल बिहारी को एसएसआई दुधारा, एसआई विवेकानंद तिवारी को चौकी प्रभारी मुखलिसपुर, एसआई अरुण कुमार को चौकी प्रभारी मोलनापुर, एसआई धर्मेंद्र यादव को चौकी प्रभारी बिडहर घाट, एसआई शशिकांत त्रिपाठी को अपराधा शाखा में भेजा गया है।
एसआई अजीत प्रताप को चौकी प्रभारी बनकसिया, एसआई शैलेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी राजेडीहा, एसआई अवधेश कुमार को थाना बेलहर कला, एसआई उदय शंकर द्विवेदी को प्रभारी अस्थायी चौकी जेल थाना, एसआई रामआश्रय यादव को धनघटा, एसआई रामहर्ष भारती को कोतवाली, एसआई जय प्रकाश मिश्रा को कोतवाली भेजा गया है।