फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुलाबी नोट बदलने के लिए बैंको में नहीं दिखे लोग

Wed, 24 May 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्टेट बैंक मेंहदावल में नोट बदलने को लेकर कोई खास भीड़ नही थी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दो हजार के नोट बदलने के लिए बुधवार को बैंकों में लोगों की भीड़ नहीं रही। लोग अपनी सुविधानुसार नोट बदलने की तैयारी में लगे हैं। लोगों की मानें तो अभी काफी समय है, जिनके पास दो हजार के नोट हैं भी वह धीरे-धीरे बदल दिए जाएंगे। बैंक कर्मी भी नोट बदलने के लिए आने वाले लोगों का इंतजार करते रहे। कुछ शाखाओं में नाम मात्र के नोट बदले गए।
विज्ञापन

दो हजार के नोट 30 सितंबर के बाद चलन से बाहर हो जाएंगे। इससे पहले लोगों को दो हजार के नोट बदलने का समय दिया गया है। नोट बदलने का कार्य 23 मई से शुरू हो चुका है। पहले दिन भी नोट बदलने के लिए बैंकों में लोगों की संख्या नहीं दिखी। यही हाल दूसरे दिन बुधवार को भी रहा। बैंक प्रबंधन की मानें तो दो हजार के नोट बदलने के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ एक प्रारूप भरकर देना है, और दो हजार के 10 नोट अर्थात 20 हजार रुपये तक एक दिन में बदल सकेंगे।
दो हजार के नोट खाते में जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। सामान्य दिनों की तरह ही लोग बैंकों में पहुंचे और अपने कार्यों को किया। बैंक कर्मी भी नोट बदलने के लिए लोगों के आने का इंतजार करते रहे। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि दो हजार के नोट बदलने के लिए अभी काफी समय है। अभी लोग नोट बदलने के लिए नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन की तरह जमा व निकासी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें