फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक 20 प्रतिशत अधूरे अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा कराना चुनौती

विज्ञापन
अमृत सरोवर की जाचं करते सीडीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कल तक 20 प्रतिशत अधूरे अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा कराना चुनौती
विज्ञापन

जिले के 151 अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को फहराया जाना है तिरंगा
सीडीओ हुए सख्त, निर्माण पूरा न होने पर जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
संतकबीरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को जिले के 151 अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाना प्रस्तावित है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 20 प्रतिशत अमृत सरोवरों का निर्माण अधूरा है। ऐसे में इनका निर्माण पूरा कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
शासन ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रदेश में सभी जिलों में अमृत सरोवरों के निर्माण के निर्देश दिए थे। संतकबीरनगर जिले में 151 अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। बघौली ब्लॉक में 16, बेलहर कला में 13, हैंसर बाजार में 17, खलीलाबाद में 19, मेंहदावल में 14, नाथनगर में 21, पौली में 11, सांथा में 16 और सेमरियावां विकास खंड में 23 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों के माध्यम से अमृत सरोवरों का निर्माण पूर्व कराएं, ताकि 15 अगस्त को इन पर झंडा फहराया जा सकें। 22 अमृत सरोवरों का निर्माण अधूरा है। हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में सात, खलीलाबाद में एक, नाथनगर में 13 और पौली में एक अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जबकि सीडीओ, डीडीओ अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिशानिर्देश देते आए हैं।
डीएम ने भी कुछ जगहों पर जाकर अमृत सरोवरों के निर्माण का निरीक्षण कर चुकी हैं। 15 अगस्त में केवल 40 घंटे बचे हैं और अधूरे 22 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

...
कोट
जनपद के 754 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 151 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा कराना प्रस्तावित है। 129 सरोवरों का निर्माण पूरा हो चुका है। 22 अमृत सरोवरों का निर्माण अधूरा है। जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि बचे समय में अधूरे निर्माण को पूरा कराएं, ताकि वहां पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाए। यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें