संतकबीरनगर। गलत दिशा में वाहन चालाना 170 वाहन स्वामियों पर भारी पड़ गया है। टीएसआई परमहंस के अगुवाई में यातायात पुलिस ने गलत दिशा में ले जा रहे ई-रिक्शा समेत 170 वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को जागरूक किया गया है। टीएसआई परमहंस की अगुवाई में यातायात सुरक्षा को देखते हुए 18 सितंबर को खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। अवैध अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों व गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहा के आसपास ठेला लगाकर फल बेचने वालों को हटवाया। साथ ही छात्रों को यातायात नियम के बारे में जानकारी दी। जांच के दौरान गलत दिशा से आकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 170 वाहन के चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनसे नियमानुसार जुर्माना भरवाया। संवाद