संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। थाना मेंहदावल व बखिरा पुलिस ने तीन-तीन आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। संवाद