संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए की गयी वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 91 वाहन के चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 91 वाहनों के चालकों से 1,03,000 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद