फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले चेयरमैन, विकास की लगाई गुहार

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुदंर वर्मा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीएम से मिले चेयरमैन, विकास की लगाई गुहार
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले और पालिका क्षेत्र के विकास की गुहार लगाई। साथ ही मांगों के संबंध में पत्रक सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विकास में आ रही समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी।
चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को विकास में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण का आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हो चुका है, लेकिन इन क्षेत्रों में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन

जिससे सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों के लोग विकास की राह जोह रहे हैं। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष खलीलाबाद शहर में आस्था के केंद्र समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण, शहर में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, जिला मुख्यालय पर परिवहन निगम द्वारा बस स्टैंड का निर्माण, नगर पालिका के जर्जर भवन के नवनिर्माण, शहर की प्रमुख सड़कों आदि के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि खलीलाबाद के विकास में कहीं से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें