जिले में 12वीं टॉपर छात्र को चेयरमैन ने सम्मानित किया
मगहर(संतकबीरनगर )। सीआईएससीई के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। इसमें नगर पंचायत मगहर के काजीपुर निवासी छात्र शिवाजी विश्वकर्मा ने 12वीं परीक्षा में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्र को शनिवार को चेयरमैन संगीता वर्मा ने स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि शिवाजी ने सीआईएससीई की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला स्थान लाकर कस्बे का नाम रोशन किया है। उन्होंने मेधावी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में गुड्डू वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, सिब्तैन मुस्तफा, सत्य नारायण वर्मा, मो. असअद अंसारी, अवधेश सिंह, आशीष गुप्ता, दिलीप गौड़, सर्वेश कुमार, राहुल आदि शामिल रहे।