- बीआरसी सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शनिवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी ) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को प्रशिक्षित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति एसएमसी के रूप में विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जफीर अली, जलालुद्दीन, फूल चंद और असरारुल हक ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल एवं इसके कार्य सहित बालिका शिक्षा, शारदा कार्यक्रम, समुदाय की भागीदारी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक ,सचिव, अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने भाग लिया। इस दौरान मो. आजम, मो. शोएब अख्तर, इंद्रजीत यादव, मनोज कुमार अनिल, आशीष शुक्ला, इरफान खान आदि लोग मौजूद रहे।