फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभी सीएचसी पर बनेगी सेंट्रल लैब, दो पर निर्माण कार्य शुरू

Fri, 03 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी माॅडल पर होगा संचालित, पहले चरण में खलीलाबाद व सेमरियावां सीएचसी शामिल
विज्ञापन

मरीजों को 200 तरह की जांच की मिलेगी सुविधा, एक लैब पर 67 लाख रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले के सभी सीएचसी पर सेंट्रल लैब बनाई जाएगी। जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सेमरियावां व खलीलाबाद सीएचसी में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में सीएचसी सेमरियावां में लैब बनना था लेकिन अब सभी सीएचसी पर निर्माण कार्य होगा। इसके बनने से मरीजों को एक ही छत के नीचे 200 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक लैब पर 67 लाख रुपये खर्च होंगे।
मरीजों को अभी सभी प्रकार की जांच के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता था। इसलिए मरीजों की परेशानी को देखते हुए सभी सीएचसी में सेंट्रल लैब बनाने की योजना शुरू हुई। पहले चरण में सीएचसी सेमरियावां में सेंट्रल लैब बननी शुरू हुई। वहीं खलीलाबाद सीएचसी में जमीन मिलने पर भवन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस लैब के बनने से सरकारी दर पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक ही छत के नीचे 200 तरह की जांच की सुविधा होगी। 30 शैय्या वाले सीएचसी खलीलाबाद में इलाज के लिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिदिन 400 से 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो यह लैब पीपीपी माॅडल पर संचालित होगा। इसमें आधुनिक मशीनें लगेंगी। हालांकि, जांच के लिए मरीजों को कुछ पैसे का भुगतान भी करना पड़ेगा, लेकिन वह निजी लैब से काफी कम होगा। इस लैब के भवन को बनाने का टेंडर हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने नींव की खुदाई कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक माह में भवन बनने के बाद लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रत्येक सीएचसी पर लैब के निर्माण में 67 लाख रुपये खर्च होंगे। अन्य सीएचसी पर जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सभी सीएचसी में सेंट्रल लैब का निर्माण होना है। सेमरियावां व खलीलाबाद सीएचसी पर निर्माण चल रहा है। अन्य सीएचसी पर जमीन की तलाश कराई जा रही है। जैसे ही जमीन मिलेगी वहां भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें