फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुदवा नाला में सीमेंट लदा ट्रक पलटा, छह लोग घायल

Sat, 04 Feb 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की वजह से पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग नहीं दिखाने की वजह से हुआ हादसा
विज्ञापन

जिला अस्पताल से गंभीर रूप से दो घायल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर चकदही के पास शनिवार को खुदवा नाले में सीमेंट लदा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवााया।
खलीलाबाद से सीमेंट लदा ट्रक धनघटा की ओर जा रहा था। सुबह कोहरा था। ट्रक चकदही के पास खुदवा नाले की क्षतिग्रस्त रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के लखनऊरा निवासी 38 वर्षीय संतोष, 25 वर्षीय शिव शंकर, 20 वर्षीय रामशंकर, पुरानी बस्ती क्षेत्र के निरमली निवासी 39 वर्षीय गोपाल, बस्ती के कलवारी क्षेत्र के धरदहई निवासी 35 वर्षीय सुनील और दुधारा क्षेत्र के सेमरियावा निवासी 32 वर्षीय राजेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते देख राजगीर ठहर गए और शोर मचाने पर चकदही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर गौसपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव भी पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि चकदही के खुदवा नाले पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त थी। कोहरे की वजह से ट्रक चालक को दिखाई नहीं दिया और ट्रक नाले में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपाल और राजेश को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें