फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को पीस कमेटी की बैठक मगहर पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीओ सदर दीपांशी राठौर ने लोगों से त्योहार को परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही कस्बे की मूर्तियों की नंबरिंग की गई। ताकि जुलूस को लेकर कोई समस्या न हो। सीओ सदर दीपांशी राठौर ने कहा कि यह सत्य की असत्य पर जीत का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ मनाएं। जिस पंडाल में मूर्तिया रहेंगी, उसमें सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं। आवाज पर जरूर ध्यान दें, जिससे बच्चे और बुजुर्गों को कोई तकलीफ न होने पाए। चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान जाएगा। रास्ते में कुछ विद्युत तार नीचे हो गए हैं। इसके लिए एसडीओ विद्युत को इसे ठीक कराने के लिए कहा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान मूर्ति को आगे पीछे करने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए नंबरिंग की गई है। बैठक में तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य, अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह, मो.असअद, अवधेश सिंह, तनवीर अहमद,फैज खान फैजी, मुरारी गुप्ता और दिलीप गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें