मगहर। मगहर पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार को चौकी इंचार्ज विनोद यादव की अध्यक्षता में बकरीद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नगर के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लेकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात दोहराई। बैठक में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि यह त्याग और बलिदान का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मिल मनाएं। इसमें कहीं से कोई परेशानी हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं। संवाद