संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। ब्लॉक मुख्यालय पौली का शनिवार को सीडीओ संत कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख, उपस्थित पंजिका आदि की जांच की। इसके बाद ब्लॉक सभागार में सभी सचिवों, टीए, एडीओ पंचायत की बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा की।
सीडीओ ने आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह, एनएलओबी आदि कार्य जो अधूरे हैं, उसे तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव, अशोक यादव, अलाउद्दीन, बृजेश यादव, विश्वविजय पांडेय, एपीओ अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद