फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरओ प्लांट का पानी बर्बाद होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 04 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ ने कस्तूरबा विद्यालय काली जगदीशपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सीडीओ संत कुमार ने नाथनगर ब्लाॅक के काली जगदीशपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आरो प्लांट का पानी खुले गार्डन में फैला देख नाराजगी जाहिर की। विद्यालय गेट के बगल में स्थित छह बीघा भूमि पर खेल मैदान बनवाने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। साथ ही सीडीओ ने तहसीलदार धनघटा को इसके लिए छह बीघा जमीन आवंटित करने के निर्देश भी दिए।
सीडीओ संत प्रसाद बुधवार को कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में लगे आरओ प्लांट का पानी खुले गार्डन में फैला देख नाराजगी व्यक्त की। सचिव को तत्काल गड्ढे का निर्माण कराने की बात कही। शिक्षकों ने इस दौरान अपनी समस्या रखी। जिस पर सीडीओ ने जल्द ही निस्तारण कराने का भरोसा दिया। विद्यालय के बगल में स्थित खाली पड़ी करीब छह बीघा भूमि पर खेल मैदान बनवाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए। तहसीलदार से फोन पर वार्ता कर अभिलेख दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय का सेफ्टी टैंक चोक होने की जानकारी शिक्षकों की ओर से मिलने पर सीडीओ ने ठीक कराने के निर्देश वीडीओ प्रशांत यादव को दिया। इस मौके पर बीडीओ रूप नारायण भारती, पंचायत सचिव प्रशांत यादव, एपीओ मेराजुल हक, टीए इंद्रजीत यादव, प्रधान प्रतिनिधि अंकित चौधरी, रोजगार सेवक धर्मेन्द्र, जयंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें