फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आवास की प्रगति खराब देख सीडीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 09 Oct 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक में आवास की प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर भड़के
विज्ञापन



धनघटा। सीडीओ मंगलवार देर शाम करीब चार बजे नाथनगर ब्लाॅक पर पहुंचे। इस दौरान आवास प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर आवास बाबू के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत मद, कंटेजेंसी, मनरेगा मद, टेंडर पत्रावली आदि अभिलेखों की गहन जांच की।
मंगलवार शाम करीब चार बजे जैसे ही ब्लाॅक कर्मी घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीडीओ जयकेश त्रिपाठी नाथनगर ब्लाॅक पहुंचे। सबसे पहले वह आवास प्रगति रिपोर्ट संबंधित पत्रावली तलब की। इस दौरान समीक्षा में आवास की खराब प्रगति देख सीडीओ भड़क गए। आवास बाबू विनय तिवारी की क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि नाथनगर में कुल 230 आवास आवंटित हैं। जिसके सापेक्ष 153 चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन कर संस्तुति के लिए जिले पर सूची भेजी गई है, लेकिन उसमें 35 आवास ही जिले पर फीड हो सका। सीडीओ ने बीडीओ को कर्मचारियों को भेजकर फीडिंग गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कुछ पत्रावलियां सीडीओ अपने साथ लेकर गए। इस दौरान डीसी मनरेगा, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ आईएसबी अखंड प्रताप सिंह लेखाकार दीपक सिंह, हनुमान शुक्ल, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें