संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एवं सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी एएसपी सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस सेल में गोष्ठी हुई। इसमें एक जुलाई 2024 से अब तक भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत पंजीकृत समस्त अभियोगों में जिन मामलों में न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाया जा चुका है अथवा न्यायालय से परिणाम प्राप्त हो चुका है, उनकी सीसीटीएनएस पोर्टल पर समयबद्ध एवं शुद्ध फीडिंग सुनिश्चित किए जाने को लेकर चर्चा की गई। जनपद के समस्त थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों, सीसीटीएनएस कर्मियों, कोर्ट पैरवीकारों एवं मॉनिटरिंग सेल के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संवाद