बस्ती। रुधौली पुलिस ने चोरी की साइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीराम चौधरी संतकबीरनगर जिले के ग्राम करमाहिया का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के भरौली निवासी हरिशंकर पांडेय 26 फरवरी को तहसील परिसर में साइकिल खड़ी कर तारीख देखने चले गए थे। इसी बीच उनकी साइकिल चोरी हो गई थी। संवाद