फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के नहुनी गांव में एचटी लाइन की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई।इस दौरान लोगों की भी
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र की ढोढ ग्राम पंचायत के नहुनी में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

बेलौली ग्राम पंचायत निवासी श्यामकरन पुत्र बैजनाथ यादव की भैंस रविवार को गांव के पश्चिम स्थित नहुनी गुरची सिवान में चर रही थी। यहां से एचटी लाइन गई हुई है। बिजली के तार जमीन से तीन से चार फीट ऊपर हैं। भैंस इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बैजनाथ, श्यामकरन, हरिश्चंद्र यादव, प्रमोद कुमार, रामकेश, अनिरुद्ध का कहना था कि कई बार तार टाइट करने के लिए कहा गया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें