धनघटा। क्षेत्र की प्रजातिपुर गांव में सोमवार के शाम करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई।
दुर्गा प्रसाद पुत्र श्याम अवध का कहना है उनकी भैंस गांव के किनारे स्थित सड़क पर घास चरते-चरते बिजली के पोल के करीब पहुंची। पोल के सपोर्ट में लगाया गया तार भैंस के शरीर से छू गया जिससे वह करंट के चपेट में आकर गिर गई। जब तक लोग पहुंचते उसकी जान जा चुकी थी। संवाद