फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युगांडा भेजने के नाम पर युवक से 77,000 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के युवक को कमाने के लिए युगांडा भेजने के नाम पर जालसाज ने 77,000 रुपये की ठगी कर लिया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी अंगद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम का आरोप है कि धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी निवासी गोपाल चंद्र ने उसे अधिक पैसा कमाने का लालच देकर युगांडा भेजवाने का झांसा दिया। उसने अपना पासपोर्ट बनवाया। विपक्षी पर विश्वास करके उसे 24 जुलाई 2022 को तीस हजार रुपये, 27 जुलाई 2022 को बीस हजार रुपये और 21 सितंबर 2022 को 17 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा दस हजार रुपये नकद दिया।
आरोप है कि उसने टूरिस्ट बीजा बनवा दिया। उसने मुंबई बुलाया और पांच अगस्त 2022 को युगांडा जाने की बात कही। उसका एयर टिकट बुक कराया और जाने से पूर्व टिकट निरस्त करा दिया। 29 अगस्त 2022 को दिल्ली जाने की बात कही। वह 29 अगस्त को दिल्ली पहुंचा तो विपक्षी ने दिल्ली से टिकट कैंसिल करा दिया। आरोप है कि अपने दिए रुपये की मांग करता रहा, लेकिन विपक्षी टाल मटोल करता रहा। छह अप्रैल 2023 को विपक्षी गोपालचंद्र से खलीलाबाद मिला और अपने रुपये की मांग की तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें