फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धोखाधड़ी कर 33 लाख हड़पने के मामले में केस

Tue, 16 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करके रुपये हड़प करने के मामले में दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित शरद खंडेलवाल निवासी बसारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ने कोर्ट को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी फर्म खंडेलवाल लोहा प्राइवेट लिमिटेड गीडा गोरखपुर में स्थित है। व्यापार के क्रम में विपक्षी जैद अहमद उर्फ कल्लन व उसके पिता अब्दुल मन्नान निवासी जैद आयरन स्टोर मूल गढ़ी बसहिया रोड माली टोला कोतवाली खलीलाबाद की फर्म से पिछले 7-8 वर्ष से व्यापार करते आ रहे हैं। जिससे उनसे व जैद अहमद व अब्दुल मन्नान के बीच वैश्वासिक व्यापारिक संबंध स्थापित हो गया। दोनों ने उनसे 32.47 लाख रुपये का माल उधार ले लिया और पेमेंट नहीं किया। 8 जुलाई की दोपहर 12:45 बजे दिन में वह अपने कर्मचारी अजीत पाल को जैद अहमद के पास अपना बकाया लेने भेजे। जिस पर नाराज होकर कर्मचारी अजीत पाल को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें