संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बरी भरोहिया गांव में दंपति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।
बरी भरोहिया गांव निवासी प्रभावती देवी ने अपने शिकायत में बताया कि अनुसूचित जाति की महिला है। 19 जुलाई को शाम छह बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी दौरान विपक्षी गांव के राम लौट मौर्या शराब के नशे में आकर गाली देने लगे। मना करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिए। शोर मचाने पर पति आकर जब पूछताछ किए तो उनको भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।