फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: बलवा व जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बरघाट में यज्ञ परिक्रमा के दौरान हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बरघाट में शुक्रवार की शाम को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा व जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया। मारपीट में दो युवक के सिर में चोटें आईं हैं।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि बरघाट निवासी पंकज पुत्र अर्जुन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई अजीत एवं चचेरा भाई आलोक गांव में चल रहे यज्ञ में शुक्रवार की शाम में परिक्रमा करने गए थे। वहां पर आनंद व शंभू को रामभरोश सिंह, सर्वेश, व गोलू सत्यम निवासी सेंवहा बाबू मिलकर मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों भाई घटना देखकर बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोप कि वहीं पर उनके भाइयों को जान से मार डालने के नीयत से राड, हॉकी व बल्लम से हमला कर दिया। आलोक व अजीत के सिर में चोटें आईं। एसओ ने बताया कि उक्त पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें