संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने दो सितंबर को मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर आरोपी बाइक चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई प्रदीप सिंह 2 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अपने दो बाइक से खलीलाबाद होकर घर जा रहे थे। चकदही समय माता स्थान से कुछ आगे खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर पहुंचते ही दो पहिया वाहन के चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनके भाई को गंभीर और प्राणघातक चोट आया। उन्हीं चोट के वजह से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद