फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 15 दिन पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित बिजौवा गांव निवासी इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जून को लगभग 11:05 बजे उनका पुत्र अजीज अहमद (42) मगहर से खलीलाबाद की तरफ बाइक से जा रहा था। विशाल ट्रेडर्स के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे बिहार नंबर की बस ने बेटे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय बेटे की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें