मेंहदावल। थाना क्षेत्र के गगनईराव गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मुकेश ने अपने शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर की शाम 5 बजे वह अपने भाई राकेश के साथ छठ पूजा में जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में गांव के ही विपिन उनको गाली देने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और जानमाल की भी धमकी दी। संवाद