फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बैनामा के लिए रकम हड़पने पर केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जमीन का बैनामा करने के नाम पर दस लाख रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपी पर बुधवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शकीलुर्रहमान, निवासी नरकटहा मोहल्ला रानी लक्ष्मीनगर, बांसी, सिद्धार्थनगर का आरोप है कि उसने मेंहदावल तहसील के मंझरिया में रमजान अली से उनके हिस्से की जमीन का बैनामा कराने के लिए 33,00000 में तय किया था। रमजान अली को बैनामा करने से पहले रुपये की जरुरत थी। उनकी मांग पर 10,00000 रुपये आरटीएस के जरिए कई किस्तों में खाते में ट्रांसफर किए।
आरोप है कि रमजान अली तथ्य को छिपाकर 31 मई 2022 को कमलेश पत्नी राधेश्याम निवासी सौरहा थाना बखिरा अपना संपूर्ण हिस्सा बैनामा कर दिया। उसके बाद रमजान अली ने समझौता किया कि छह जून 2022 से छह अक्तूबर 2022 तक उनके दस लाख लौटा देंगे। आरोप है कि रमजान अली उनकी रकम हड़प ली और मांगने पर वापस नहीं की। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि रमजान अली निवासी राजीव नगर, धारावी, बरिहान, मुंबई पर गबन का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें