संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 23 जनवरी को वह रोज की तरह खलीलाबाद में स्थित अपने स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई की उनकी बेटी को गांव का ही रहने वाला विवेक कन्नौजिया अपने पिता और माता के सहयोग से बहलाकर भगा ले गया है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।