फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महिला ने पांच माह पूर्व युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि इस वारदात की वजह से वह गर्भवती हो गई। उसने कई बार पुलिस से फरियाद करके कार्रवाई की मांग की। उसकी नहीं सुनी गई। उसने एसपी से गुहार लगाई। तब जाकर शनिवार की देर शाम को आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
26 वर्षीय महिला का कहना है कि आठ मार्च 2022 की रात वह अपने छप्पर में अकेले सो रही थी। उसका आरोप है कि रात करीब एक बजे गांव का ही 22 वर्षीय युवक उसके छप्पर में घुस गया। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसका मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी थी कि किसी से शिकायत करने पर जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई। उसके पेट में छह महीने का गर्भ पल रहा है। पीड़िता ने कई बार थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन केस नहीं दर्ज हुआ। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़िता का रिश्ते में देवर है। आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें