संतकबीरनगर। झांसे में लेकर आरोपी दंपती ने पीड़ित को साझेदार बनाकर खरीदा ट्रक हड़प लिया। उल्टे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। महुली क्षेत्र के साखी गांव निवासी बुद्धिराम ने पुलिस को तहरीर दी है कि मलोरना निवासी पूनम देवी और उनके पति आत्मा प्रसाद ने जनवरी 2023 में साझे में ट्रक खरीदा। पीड़ित ने 1,10,000 रुपये नकद बयाना ट्रक मालिक को दिया था। 7,65,000 रुपये फरवरी 2023 को पूनम देवी के खाते में ट्रांसफर किया। 15,00,000 रुपये बैंक से लोन लिया गया है। पीड़ित ने 4,00,000 रुपये टायर-बाॅडी बनवाने में खर्चा किया। गाड़ी रोड पर चलने लगी। मासिक किस्त 45378.00 रुपये चार किस्त पीड़ित ने दी है। बाद में पूनम की नीयत खराब हो गई। उसने पीड़ित से यह कहा कि गाड़ी मालकिन हम हैं। गाड़ी से आप का कोई मतलब नहीं है। वह तीन अक्तूबर को पूनम के मकान पर बातचीत करने गया तो पूनम देवी तथा उनके भाई अशोक अपशब्द कहने लगे। फोन पर आत्मा प्रसाद भी धमकाए। आरोप है कि लोग गाड़ी भी ले लिए और पैसा भी हड़प लिए। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद