संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के अनुसार उसके 15 वर्षीय बेटी को गांव के बगल गांव का आरोपी नौ फरवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी तलाश के बाद आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे भगा ले गया था। आरोपी विरेंदर के विरूद्ध तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया।