फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद सहित सात पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सेवाइचपार में मारपीट के मामले में सभासद सहित सात लोगों पर पुलिस ने बलवा का केस दर्ज किया है। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे दिन सवेरे मारपीट हो गई।
विज्ञापन


एसओ धर्मसिंहवा इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि धर्मसिंहवा नगर पंचायत के सेवाइचपार वार्ड निवासी सोनू ने दिए तहरीर में कहा है कि 13 नवंबर को सुबह लगभग आठ बजे सेवाइचपार के ही अनिल शर्मा, अंबरीश पुत्रगण राजेंद्र, सूरज शिवम पुत्रगण केवल, राजकुमार शर्मा पुत्र राम लगन, सूरज पुत्र वीरेंद्र, इंद्रावती पत्नी राजेंद्र आदि लोग एकजुट होकर लाठी डंडा लेकर हमारे घर पर आकर मारने लगे। जिससे मेरे बाएं हाथ में वह दाहिने पैर में चोंटे आ गई है। विपक्षी जाते-जाते जान से मार डालने की धमकी भी दिए। एसओ ने बताया कि विवाद दिवाली की रात में पटाखा फोड़ने को लेकर शुरुआत हुई थी और पीड़ित के तहरीर पर सभासद राजकुमार शर्मा सहित सात लोगों के खिलाफ बलबा व मारपीट का केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें